उत्तर प्रदेश: अयोध्या में लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। SSP मुनिराज जी. ने बताया, “सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को रेस्क्यू किया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।”
अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया, हमने तेज गति से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था और तत्काल ट्रैफिक को भी संचालित किया गया। हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है और 16 लोग घायल हुए थे जिनका इलाज कर दिया गया है।
