संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी देश और अरब देशों के नेता सूडान में संघर्ष समाप्त करने के तौर-तरीकों पर चर्चा के लिए आज वर्चुअल बैठक करेंगे

संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी देश और अरब देशों के नेता सूडान में संघर्ष समाप्त करने के तौर-तरीकों पर चर्चा के लिए आज वर्चुअल बैठक करेंगे

संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी देश और अरब देशों के नेता सूडान में संघर्ष समाप्त करने के तौर-तरीकों पर चर्चा के लिए आज वर्चुअल बैठक करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा है कि महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सूडान में संघर्ष समाप्त करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। एंटोनियो गुटेरेस तनाव कम करने और हिंसा प्रभावित सूडान में शांति बहाली के लिए अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष, अरब लीग के महासचिव, पूर्वी अफ्रीकी ब्लॉक, आईजीएडी के कार्यकारी सचिव और अन्य संबंधित संगठनों के साथ चर्चा करेंगे।

इस बीच, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत, पश्चिम एशिया में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात तथा अमरीका जैसे प्रमुख भागीदार देशों के साथ बातचीत कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment