राष्ट्र आज राज्यसभा दिवस मना रहा है। उन्नीस सौ बावन में राज्यों की परिषद को राज्यसभा का नाम दिया गया था। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के ऊपरी सदन के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्यों को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि राज्यसभा ने देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और देशवासियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी एक ट्वीट में राज्यसभा के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्यों को शुभकामनाएं दी। 1952 में तत्कालीन राज्यों की परिषद के अध्यक्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने घोषणा की थी कि परिषद को हिन्दी में राज्यसभा के नाम से जाना जाएगा।
Related posts
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...