राज्‍यसभा दिवस: लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने सभी वर्तमान और पूर्व सदस्‍यों को दीं शुभकामनाएं

राष्‍ट्र आज राज्‍यसभा दिवस मना रहा है। उन्‍नीस सौ बावन में राज्‍यों की परिषद को राज्‍यसभा का नाम दिया गया था। इस अवसर पर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने संसद के ऊपरी सदन के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्‍यों को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि राज्‍यसभा ने देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और देशवासियों को नई दिशा देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा की है।वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी एक ट्वीट में राज्‍यसभा के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्‍यों को शुभकामनाएं दी। 1952 में तत्‍कालीन राज्‍यों की परिषद के अध्‍यक्ष डॉ. सर्वप‍ल्‍ली राधाकृष्‍णन ने घोषणा की थी कि परिषद को हिन्‍दी में राज्‍यसभा के नाम से जाना जाएगा।

Related posts

Leave a Comment