संसद के दोनों सदनों की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित

संसद के दोनों सदनों की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। लोकसभा की बैठक भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरीश भालचंद्र बापट को श्रद्धांजलि देने के बाद स्‍थगित की गई। जबकि राज्‍यसभा की बैठक अडाणी ग्रुप मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों के निरंतर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्‍थगित की गई। सांसद गिरीश भालचंद्र बापट का हाल ही में निधन हो गया था।लोकसभा में आज सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही पुणे से भाजपा सांसद गिरीश भालचंद्र बापट और पूर्व सांसद इनोसेंट के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया गया। बाद में अध्‍यक्ष ओम बिरला ने सदन की बैठक दिवंग्‍त नेताओं के सम्‍मान में दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी।

राज्‍यसभा में सदन की बैठक जैसे ही शुरू हुई कांग्रेस के सदस्‍य अध्‍यक्ष के आसन के सामने आ गए और अडाणी ग्रुप मुद्दे पर संयुक्‍त संसदीय समिति के गठन की मांग करने लगे। टीएमसी, वामपंथी, जनता दल यूनाइटेड, आम आदमी पार्टी और अन्‍य विपक्षी सदस्‍यों ने अपने स्‍थान पर खड़े होकर उनका समर्थन किया। व्‍यवधान जारी रहने को देखते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की बैठक दो बजे तक स्‍थगित कर दी।

Related posts

Leave a Comment