सरकार ने रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत एक हजार दो सौ 75 रेलवे स्टेशनों की पहचान की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस योजना में दीर्घकालिक कार्यवाही के निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। इस योजना में मास्टर प्लान की तैयारी और स्टेशन में प्रवेश, प्रतीक्षालय कक्ष, प्रसाधन, नि:शुल्क वाई-फाई, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली और कार्यकारी विश्रांतिका जैसी स्टेशन की सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से सुधारने का काम शामिल है। इस योजना में भवनों में सुधार, शहर की दोनों तरफ से स्टेशन का एकीकरण, बहुविध एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं और स्टेशनों में दीर्घकालिक सिटी सेंटर्स के निर्माण की परिकल्पना भी की गई है।
सरकार ने रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत 1,275 रेलवे स्टेशनों की पहचान की