सुप्रीम कोर्ट वैवाहिक दुष्‍कर्म को अपराध की श्रेणी में रखने संबंधी विभिन्‍न याचिकाओं पर 9 मई को सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट वैवाहिक दुष्‍कर्म को अपराध की श्रेणी में रखने संबंधी विभिन्‍न याचिकाओं पर 9 मई को सुनवाई करेगा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र का जवाब तैयार है। मुख्‍य न्‍यायाधीश धनन्‍जय यशवंत चन्‍द्रचूड ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक दुष्‍कर्म को अपराध की श्रेणी में रखने की मांग करने वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार से 16 जनवरी को जवाब मांगा था।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने देश के विभिन्‍न उच्‍च न्‍यायालयों में दायर याचिकाओं पर शीर्ष न्‍यायालय में सुनवाई करने का निर्णय लिया था । पिछले साल मई में वैवाहिक दुष्‍कर्म को अपराध की श्रेणी में रखने पर दिल्ली उच्च न्यायालय के खंडित फैसले के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 375 के अपवाद को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

Related posts

Leave a Comment