कल रात चेन्नई में तीसरे और अंतिम एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन भारतीय टीम 49 ओवर और एक गेंद पर 248 रन पर ऑल आउट हो गई। विराट कोहली ने सर्वाधिक 54 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 40 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 49 ओवर में 269 रन पर ऑल आउट हो गई। एडम ज़म्पा को प्लेयर ऑफ़ द मैच और मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ घोषित किया गया।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...