ISRO ने अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का संयुक्‍त सेंथेटिक अपरचर रडार-NISAR उपग्रह प्राप्त किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कल बेंगलुरु में अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और इसरो का संयुक्‍त सेंथेटिक अपरचर रडार-निसार उपग्रह प्राप्त किया। नासा और इसरो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह उपग्रह पृथ्वी की सतह का विश्‍लेषण कर डाटा तैयार करेगा। इसका उपयोग कृषि, भूस्‍खलन और आपदा प्रबंधन सहित कई क्षेत्रों में किया जाएगा।

इसे अमरीकी वायु सेना सी17 मालवाहक विमान ने बेंगलुरू लाया गया। इस उपग्रह को बेंगलुरु में यू आर राव उपग्रह केंद्र में विभिन्न परीक्षणों से गुजरना होगा। यह अंतरिक्ष मिशन भारत-अमरीका नागरिक अंतरिक्ष सहयोग का हिस्सा है। ये उन्नत रडार सिस्टम प्राकृतिक खतरों, पिघलती समुद्री बर्फ और भूजल आपूर्ति का अध्ययन करेगा। इसे श्रीहरिकोटा में इसरो के जीएसएलवी मार्क 2 से अगले साल की शुरुआत में प्रक्षेपित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment