संसद का मॉनसून सत्र आज संपन्न हो गया। इस दौरान लोकसभा में उत्पादकता 45 प्रतिशत और राज्यसभा में 63 प्रतिशत दर्ज की गई। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 25 विधेयक पारित किये गये। इनमें सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक 2023, बहुराज्य सहकारी समिति संशोधन विधेयक 2023, जनविश्वास प्रावधानों में संशोधन विधेयक 2023, डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023, राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023 और जैव विविधता (संशोधन) विधेयक 2023 शामिल हैं। संसदीय मंत्री ने सत्र के दौरान दोनों सदनों में विपक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाये। श्री जोशी ने कहा कि सरकार पहले दिन से मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार थी और उसने दोनों सदनों में चर्चा के लिए लिखित सहमति भी दी थी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...