जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र रौन में 147 नव नियुक्त जवानों की पासिंग आउट परेड आज संपन्न हुई। 44 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण के बाद इन्हें आज सीमा सुरक्षा बल में शामिल किया गया। सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक डीके बूरा ने प्रभावशाली पासिंग आउट परेड में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सीमा पार से इस तरफ घुसपैठ की कोशिशें होती रहती हैं लेकिन सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान ऐसी सभी कोशिशों को नाकाम कर रहे हैं। डीके बूरा ने कहा कि सीमा पार से इस तरह के किसी भी प्रयास से सख्ती से और उचित तरीके से निपटा जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में BSF के 147 नव नियुक्त जवानों की पासिंग आउट परेड आज संपन्न हुई
