बॉर्डर-गावास्‍कर ट्रॉफी: भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्‍ट मैच आज इंदौर में शुरू

बॉर्डर-गावास्‍कर ट्रॉफी: भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्‍ट मैच आज इंदौर में शुरू

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चार टेस्‍ट मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच आज से इंदौर के होलकर स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

भारत ने पहला टेस्‍ट एक पारी और 132 रन से जीता था, जबकि दूसरे टेस्‍ट में भारत को छह विकेट से विजय मिली थी। हार के बावजूद ऑस्‍ट्रेलिया इस समय डब्‍ल्‍यू. टी. सी. अंक तालिका में वर्तमान में 136 अंकों के साथ शीर्ष पर है। लंदन के ओवल में जून महीने में होने वाली वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैम्पिनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को एक और जीत की आवश्‍यकता होगी। ऑस्‍ट्रेलिया अपने नियमित कप्‍तान पैट कुम्मिन्‍स की सेवाओं से वंचित रहेगा और पूर्व कप्‍तान स्टीव स्मिथ इंदौर में ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तानी करेंगे। तीसरा टेस्‍ट मैच धर्मशाला में आयोजित किया जाना था, लेकिन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा समय पर स्‍टेडियम तैयार नहीं कराये जाने के कारण यह मैच इंदौर में खेला जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment