नागालैंड और मेघालय में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दोनों राज्यों में मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।
नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को चुनाव-सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों पर भेजा जा रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कल शाम दूर-दराज क्षेत्रों के लिए मतदान कर्मियों के दो सौ 68 दल रवाना कर दिए गए।
नागालैंड में सतत और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाए किए गए हैं। पूरे प्रदेश में कुल दो हजार तीन सौ 15 मतदान केन्द्र हैं, सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षाबलों का पहरा रहेगा। कम से कम आधे मतदान केन्द्र को वेबकस्टिंग या वीडियोग्राफी से कवर किया जाएगा। 368 मतदान केन्द्र सिर्फ महिला अधिकारियों द्वारा प्रबंधित किए जाएंगे और चार बूथ दिव्यांगों द्वारा चलाए जाएंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 15 मॉडल पुलिस स्टेशन भी होंगे। सभी मतदान केन्द्रों में पेयजल, शौचालय और बिजली सहित न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं होंगी।
उधर, मेघालय में 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के तीन हजार 419 मतदान केंद्रों पर सुचारु मतदान के लिए मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है।