भारत और जर्मनी ने बहुपक्षीय संस्‍थानों में वास्‍तविक वैश्विक स्थिति अनुरूप सुधारों की आवश्‍यकता पर फिर से बल दिया

भारत और जर्मनी ने बहुपक्षीय संस्‍थानों में वास्‍तविक वैश्विक स्थिति अनुरूप सुधारों की आवश्‍यकता पर फिर से बल दिया

भारत और जर्मनी ने बहुपक्षीय संस्‍थानों में वास्‍तविक वैश्विक स्थिति अनुरूप सुधारों की आवश्‍यकता पर फिर से बल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज़ के साथ वार्ता के बाद कहा कि दोनों देशों ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए जी-फोर समूह में मिलकर काम किया है। उन्‍होंने आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ संघर्ष में भारत और जर्मनी के बीच सक्रिय सहयोग पर भी बल दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच सुरक्षा क्षेत्र में भागीदारी रणनीतिक सहयोग में महत्‍वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के आपसी हितों को अच्‍छी तरह से समझते हैं।

भारत और जर्मनी के मजबूत संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्‍यों और एक दूसरे के हितों की डीप अंडर स्‍टेण्डिंग पर आधारित है। दोनों देशों के बीच सांस्‍कृतिक एवं आर्थिक आदान-प्रदान का भी लंबा इतिहास रहा है। विश्‍व की दो बड़ी लोकतांत्रिक अर्थव्‍यवस्‍थाओं के बीच बढ़ता सहयोग दोनों देशों की जनता के लिए तो लाभकारी है ही आज के तनावग्रस्‍त विश्‍व में इससे एक सकारात्‍मक संदेश भी जाता है।

Related posts

Leave a Comment