पाकिस्तान में इस सप्ताह महंगाई की दर 38.42 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। साप्ताहिक महंगाई की दर भी पिछले सप्ताह के 0.17 प्रतिशत से बढ़कर 2.89 प्रतिशत हो गई। समीक्षाधीन 51 वस्तुओं में से 34 की कीमतें बढ़ी हुई पाई गईं। प्याज, मांस, खाद्य तेल और ईंधन की कीमतों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
पेट्रोल की कीमत बढ़कर 272 रुपये प्रति लीटर जबकि हाई-स्पीड डीजल की कीमत 280 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मिट्टी का तेल 202.73 रुपये प्रति लीटर है। हल्के डीजल तेल की कीमत 196.68 रुपये प्रति लीटर है।
