तुर्किये में आए भूकंप के लगभग दो सप्ताह बाद फुटबॉलर क्रिश्चियन अत्सु अपने घर के मलबे के नीचे मृत पाए गए हैं, हाटे में मौजूद उनके एजेंट नाना सेचेरे, ने आज सुबह ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की।
6 फरवरी को आए भूकंप के बाद से अत्सु लापता हो गए थे जिसके कारण अंताक्या, हाटे में उनका अपार्टमेंट छतिग्रस्त हो गया था । घाना फुटबॉल एसोसिएशन ने कहा कि लगभग दो सप्ताह की भावनात्मक प्रताड़ना के बाद अत्सु का शव कल सुबह बरामद किया गया।