जापान ने चीन से गुब्बारे के आकार की उड़ने वाली वस्तुओं को जापान के क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने से रोकने का आग्रह किया है। जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा और चीन के शीर्ष विदेश नीति अधिकारी वांग यी ने कल जर्मन शहर म्यूनिख में वार्ता के लिए मुलाकात की। हयाशी योशिमासा ने कहा कि किसी उड़ने वाली वस्तु का दूसरे देश के हवाई क्षेत्र में बिना अनुमति के प्रवेश घुसपैठ के समान है।
हाल के वर्षों में जापान के हवाई क्षेत्र में उड़ने वाली वस्तुओं को देखा गया है, और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को पूरा संदेह है कि वे चीनी जासूसी गुब्बारे थे। हयाशी योशिमासा ने पूर्वी चीन सागर की स्थिति के बारे में अपनी चिंताओं से भी अवगत कराया। उन्होंने सेनकाकू द्वीप समूह का उल्लेख किया। जापान द्वीपों को नियंत्रित करता है। जापानी सरकार का कहना है कि द्वीप जापान के क्षेत्र का एक अंतर्निहित हिस्सा हैं। चीन और ताइवान उन पर दावा करते हैं।
