दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर भारतीय वायु सेना (IAF) का C-17 ग्लोबमास्टर विमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया, कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ने वाली है। आज 12 चीते आएंगे जिससे यहां चीतों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।