पुर्तगाल में महंगाई के विरोध में शिक्षकों का देशव्यापी प्रदर्शन

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में महंगाई के विरोध में कल हज़ारों शिक्षकों ने देशव्यापी प्रदर्शन किए। इसे पुर्तगाल में हाल के वर्षों का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने प्रदर्शन में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया है।

मीडिया की ख़बरों के अनुसार, पुर्तगाल में एक महीने से भी कम समय में शिक्षकों और स्कूल कर्मियों का यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन है।

पुर्तगाल पश्चिमी यूरोप का एक निर्धन देश है जहां आधी आबादी की मासिक आय एक हज़ार यूरो से भी कम है। प्रदर्शनकारियों ने कमचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment