पाकिस्तान में एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट में 32 लोगों की मौत, 147 लोग घायल हो गए

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के पास पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट में 32 लोगों की मृत्‍यु हो गई और एक सौ सैंतालीस लोग घायल हो गए। विस्फोट उस समय हुआ जब दोपहर की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में जमा हुए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मस्जिद के अंदर लगभग 260 लोग थे। विस्फोट के कारण इमारत का एक हिस्सा ढह गया और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस कृत्‍य की निंदा करते हुए पीड़ितों का हर संभव उपचार किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Related posts

Leave a Comment