विदेश मंत्री डॉक्टर एस0 जयशंकर ने आज नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी से मुलाकात की। डॉ जयशंकर ने एक ट्वीट संदेश में बताया है कि बैठक के दौरान उन्होंने वैश्विक चुनौतियों, संयुक्त राष्ट्र सुधार, युक्रेन संघर्ष और जी-20 एजेन्डा पर चर्चा की। डॉ जयशंकर ने साबा कोरोसी को संयुक्त राष्ट्र में सुधारों और विकास सम्बन्धी गतिविधियों में भारत के पूरे समर्थन का आश्वासन दिया। डॉक्टर जयशंकर की ओर से दिये भोज में मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे गये। साबा कोरोसी तीन दिवसीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे थे। गत वर्ष सितम्बर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
Related posts
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...