भारत के 50 शहरों में से चंडीगढ़ को जी-20 की दो बैठकों की मेज़बानी के लिए चुना गया है। इन बैठकों में इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर वर्किंग ग्रुप की 30-31 जनवरी को होने वाली बैठक और मार्च में कृषि विषयों पर आयोजित बैठक शामिल हैं।
वित्त और खाद्य-ऊर्जा सुरक्षा विषय जी20 के मुख्य विषय हैं जो कि जी-20 की शुरूआत से ही चर्चा की प्रमुखता में हैं।
जनवरी में होने वाली बैठक से दो-तीन दिन पहले ही लगभग एक सौ 70 प्रतिनिधि चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। जिनमें जी20 राष्ट्र के प्रतिनिधि, अतिथि राष्ट्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।