नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर राष्‍ट्र आज पराक्रम दिवस मना रहा है

महान स्‍वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की जयंती के अवसर पर आज कृतज्ञ राष्‍ट्र उन्‍हें याद कर रहा है। सन् 1897 में आज ही के दिन ओडिसा के कटक में नेताजी का जन्‍म हुआ था। उनकी जयंती पर हर वर्ष इस दिन पराक्रम दिवस मनाया जाता है ताकि देश की जनता विशेषकर नौजवानों में देशभक्ति की भावना जागृत हो और उनमें नेताजी की भांति प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के लिए साहस का संचार हो।

Related posts

Leave a Comment