आज 75वां थल सेना दिवस है

75वां थल सेना दिवस समारोह आज बेंगलुरू में आयोजित किया जा रहा है। यह पहला अवसर है जब यह आयोजन राष्‍ट्रीय राजधानी से बाहर किया जा रहा है। इस मौके पर थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप युद्ध स्‍मारक पर पुष्‍पांजलि अर्पित की और थल सेना दिवस परेड का निरीक्षण लिया। परेड में आठ मार्चिंग दस्‍तों और पांच रेजीमेंटल ब्रास बैंड ने हिस्‍सा लिया। थल सेना प्रमुख अब से कुछ ही देर में व्यक्तिगत बहादुरी और बलिदान के लिए शौर्य पुरस्‍कार प्रदान करेंगे। समारोह के दौरान फ्लाईपास्‍ट में ध्रुव और रूद्र हेलिकॉप्‍टर शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment