75वां थल सेना दिवस समारोह आज बेंगलुरू में आयोजित किया जा रहा है। यह पहला अवसर है जब यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी से बाहर किया जा रहा है। इस मौके पर थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और थल सेना दिवस परेड का निरीक्षण लिया। परेड में आठ मार्चिंग दस्तों और पांच रेजीमेंटल ब्रास बैंड ने हिस्सा लिया। थल सेना प्रमुख अब से कुछ ही देर में व्यक्तिगत बहादुरी और बलिदान के लिए शौर्य पुरस्कार प्रदान करेंगे। समारोह के दौरान फ्लाईपास्ट में ध्रुव और रूद्र हेलिकॉप्टर शामिल होंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...