विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा है कि चीन के साथ भारत के संबंध सामान्‍य नहीं हैं

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सु्ब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि चीन के साथ भारत के संबंध सामान्‍य नहीं हैं और देश वास्‍तविक नियंत्रण रेखा में परिवर्तन की किसी भी गतिविधि को सहन नहीं करेगा। कल साइप्रस में उन्‍होंने कहा कि देश अपनी सीमा पर चुनौतियों का सामना कर रहा है और ये चुनौतियां कोविड के दौरान और बढ़ी हैं।

डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्‍होंने कहा कि भारत आतंकवाद को सहन नहीं करेगा। भारत, पड़ोसियों के साथ अच्‍छे संबंध चाहता है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि वह आतंकवाद का समर्थन करता है या उसे सहन करता है।

Related posts

Leave a Comment