विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत वर्ष 2025 तक प्रमुख विनिर्माण केन्द्र के रूप में उभरेगा और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था भी बन जाएगा। साइप्रस में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आर्थिक दृष्टिकोण से व्यापारिक नीतियों में सुधार हुआ है और इससे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए भारत एक मजबूत केन्द्र बना है। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि महामारी के दौरान भारत वैक्सीन निर्माण के सबसे बड़े वैश्विक केन्द्रों में से एक था। देश ने एक सौ देशों को वैक्सीन की आपूर्ति की। उन्होंने कहा कि जी-20 के लिए हमारा सिद्धान्त है – “वसुधैव कुटुम्बकम” और पिछले दो वर्षों में महामारी के दौरान हमने वास्तव में इसे कर दिखाया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...