जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आज सुबह हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। दोनों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बडगाम में न्यायालय परिसर के पास जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त दल ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया तो आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं। जवाबी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी मार गिराये गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकवादी पिछले सप्ताह एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के घेरे से बाहर निकले थे। मृत आतंकवादियों के पास से एके-47 राइफल और पिस्तौल बरामद की गई। दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। ये दोनों आतंकवादी पहले हाल ही में हुई एक मुठभेड़ से बच गए थे।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...