उत्तर कोरिया ने आज सुबह तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

उत्तर कोरिया ने आज तड़के कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की ओर कम दूरी की तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण उकसाने वाली गंभीर कार्रवाई है। उसने कहा है कि यह कार्रवाई कोरियाई प्रायद्वीप के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की शांति और स्थिरता को कमजोर करती है।

उधर, अमेरिका ने कहा है कि इस कार्रवाई से अमेरिका या उसके सहयोगियों के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है। जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि इनमें से एक मिसाइल समुद्र में गिरी।

Related posts

Leave a Comment