जोधपुर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दिग्गज और भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के नायक, नाइक भैरों सिंह राठौर (सेवानिवृत्त) का आज 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लोंगेवाला पोस्ट पर उनकी बहादुरी को अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म ‘बॉर्डर’ में चित्रित किया था।
प्रधानमंत्री ने नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; “नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह जी को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने हमारे देश के इतिहास के महत्वपूर्ण अवसर पर अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”