संसद ने आज मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वर्तमान वित्त वर्ष में 58,378 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय को मंजूरी दे दी। कुल राशि में से एक बड़ा हिस्सा मनरेगा और उर्वरक सब्सिडी के लिए आवंटित किया गया है। इसमें उर्वरक सब्सिडी के 13,351 करोड़ रुपये और खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के लगभग 7,000 करोड़ रुपये शामिल हैं। आज राज्यसभा ने संक्षिप्त चर्चा के बाद दोनों विनियोग विधेयक लोकसभा को लौटा दिये। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अनुदान मांगों के पहले हिस्से के प्रमुख पहलुओं के बारे बताया। लोकसभा इन्हें पहले ही पारित कर चुकी है।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...