कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए लोगों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्‍यक्‍त किया

कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए लोगों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्‍यक्‍त किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्‍यक्‍त किया है।

आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गुजरात में जो जनादेश मिला है, उसे पार्टी स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार होती रहती है। कुछ भी स्थायी नहीं होता।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी गुजरात में हार की समीक्षा करेगी और कमियों को दूर करने का प्रयास करेगी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 38 सीटें जीत कर 2 सीटों पर आगे है। बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत हासिल की है और अभी 7 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 120 सीटों पर जीत दर्ज़ 36 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीटें जीत कर 6 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 1 सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर जीत दर्ज़ की है। मतगणना जारी है।

Related posts

Leave a Comment