मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में आज भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 28 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। इनमें छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्य मंत्री शामिल हैं।
कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल के अलावा राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, करण सिंह वर्मा, नागर सिंह चौहान, संपत्तिया उइके, एदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इंद्र सिंह परमार, निर्मला भूरिया, तुलसी सिलावट, विजय शाह, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, नारायण सिंह कुशवाह, राकेश शुक्ला और चेतन कश्यप ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
वहीं, कृष्णा गौड, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लाखन पटेल और नारायण पंवार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली। राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेंद्र शिवाजी पटेल को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।