समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव सीट जीती

समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव सीट जीती

उत्‍तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार रघुराज सिंह शक्‍य से दो लाख 88 हजार से अधिक मतों से हराया।

विधानसभा उपचुनाव में राष्‍ट्रीय लोकदल के मदन भैया खतौली सीट पर 68 हजार पांच सौ से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। राम‍पुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्‍सेना 34 हजार छह सौ मतों से आगे हैं।

Related posts

Leave a Comment