CBI ने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री की बेटी के. कविता से दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाले के संदर्भ में पूछताछ के लिए समन भेजा

CBI ने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री की बेटी के. कविता से दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाले के संदर्भ में पूछताछ के लिए समन भेजा

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) ने दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाला मामले में तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री की पुत्री के. कविता से पूछताछ के लिए उन्‍हें समन भेजा है। उन्‍हें मंगलवार को नई दिल्‍ली या हैदराबाद में पेश होने को कहा गया है। सीबीआई दिल्‍ली में आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में आम आदमी पार्टी सरकार की कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। तेलंगाना विधान परिषद की सदस्‍य के. कविता साउथ ग्रुप की सदस्‍य हैं। प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में पहले से गिरफ्तार व्‍यवसायी विजय नायर ने साउथ ग्रुप से आम आदमी पार्टी के लिए सौ करोड़ रूपये की रिश्‍वत ली थी।

Related posts

Leave a Comment