प्रधानमंत्री मोदी ने संगई महोत्‍सव के अवसर पर मणिपुर के लोगों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संगई महोत्‍सव के अवसर पर मणिपुर के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मणिपुर अपनी जीवंत संस्‍कृति के लिए जाना जाता है। उन्‍होंने मणिपुर के लोगों की भावना को नमन किया और इस महोत्‍सव को भव्‍य ढंग से मनाने पर राज्‍य सरकार की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर विविधतापूर्ण सुन्‍दरता से भरपूर है। उन्‍होंने कहा कि देश एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत के विचार के साथ आगे बढ़ रहा है और संगई महोत्‍सव देश की विविधता का उत्‍सव मनाने का अवसर है। उन्‍होंने लोगों को सतत जीवनशैली की प्रेरणा देने के लिए भी संगई महोत्‍सव की सराहना की।

Related posts

Leave a Comment