भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव मणिपुरी सिनेमा के 50 साल मना रहा है

भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव मणिपुरी सिनेमा के 50 साल मना रहा है

भारतीय अंर्तराष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव मणिपुरी सिनेमा के 50 साल मना रहा है। इस फिल्‍मोत्‍सव में गोवा में विशेष स्‍वर्ण जयंती सिनेमा पैकेज के अंतर्गत दस मणिपुरी फिल्‍में दिखाई जाएंगी, इसमें से पांच गैर फीचर फिल्‍में हैं।

इफ्फी में दिखाए जाने वाले मणिपुरी फीचर फिल्‍मों में ईशानौउ, ब्रोगैनड्रागी लोहोंगबा, लोकतक लारंबी, फिजि‍गी मनी और मातांबी मणिपुर शामिल हैं। देवकुमार बोस निर्देशित मातांबी मणिपुर मणिपुरी की पहली फिल्‍म थी। ये नौ अप्रैल 1972 को रिलीज हुई थी। इफ्फी में दिखाए जाने वाले पांच गैर फीचर फिल्‍म हैं – रतन थैयम- द मैन ऑफ थिएटर, इलिसा आमागी माहाओ, लुक एट द स्‍काई, द साइलेंट पोएट और द टेंटेड मिरर। अरिबाम श्‍याम शर्मा, ओकेन अमाकाचम, निर्माला चानू, बोरोन थोकचाम और रोमी मेतई जैसे मणिपुरी के दिग्‍गज फिल्‍म निर्माता इस बार के इफ्फी में शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment