मालदीव के पर्यटन बाजार में इस वर्ष भी भारत अग्रणी स्थान पर बना हुआ है। इस वर्ष अब तक लगभग 2 लाख भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि वर्ष 2020 से मालदीव के पर्यटन क्षेत्र में भारत का सर्वाधिक योगदान रहा है।
माले में भारतीय उच्चायोग ने 2022 में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य का खिताब हासिल करने पर मालदीव को बधाई दी है।