वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोयला खानों की बिक्री की छठी नीलामी का शुभारंभ किया

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोयला खानों की बिक्री की छठी नीलामी का शुभारंभ किया

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्‍ली में कोयला खानों की बिक्री की छठी नीलामी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित कोयला मंत्री प्रह्रलाद जोशी ने सभी संभावित बोलीदाताओं से अपील की कि वे देश के विकास के साथ अपना व्‍यापार बढ़ाने के लिए नीलामी में हिस्‍सा लें। प्रह्रलाद जोशी ने कहा है कि निविदा दस्‍तावेज की बिक्री आज से शुरू हो गई है। खदानों का विवरण, नीलामी की शर्तें और बिक्री कार्यक्रम की जानकारी एमएसटीसी नीलामी प्‍लेटफार्म से ऑनलाइन भी एक्‍सेस की जा सकती है। नीलामी की प्रक्रिया राजस्‍व में प्रतिशत हिस्‍सेदारी के आधार पर पारदर्शी तरीके से दो चरणों में ऑनलाइन स‍ंचालित की जायेगी।

खान मंत्रालय ने बताया कि नीलामी से प्राप्‍त समूची राशि कोयला खानों से संबंधित राज्‍य सरकारों को आवंटित की जायेगी। इससे संबद्ध राज्‍यों को व्‍यापक सामाजिक आर्थिक लाभ पहुंचेंगे। इन राज्‍यों में अरूणाचल प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, छत्‍तीसगढ़, ओडिसा, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, आन्‍ध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। कोयला, खान और रेलवे राज्‍य मंत्री राव साहब दानवे और मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment