शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यक सिख समुदाय पर हमलों की कडी निंदा की

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यक सिख समुदाय पर हमलों की कडी निंदा की है। SGPC के अध्‍यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने अमृतसर में जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्‍तान के पेशावर शहर में गोलीबारी और सिख दुकानदार मनमोहन सिंह की हत्‍या बहुत ही दुर्भाग्‍यपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान सरकार को अल्‍पसंख्‍यक सिखों की सुरक्षा को लेकर गंभीर होना चाहिए।

हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दो दिनों में पाकिस्‍तान में सिखों पर हमलों की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी ऐसी दुखद घटनाएं हुई हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर पहले की घटनाओं पर पाकिस्‍तान सरकार अपराधियों को सख्‍त सजा देती तो ये घटनाएं फिर नहीं होतीं। उन्‍होंने विदेश मंत्रालय से भी इन घटनाओं पर संज्ञान लेने को कहा है।

Harjinder Singh Dhami expresses grief over murder of Sikh shopkeeper in Pakistan
Amritsar:
The Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (SGPC) President Harjinder Singh Dhami has strongly condemned the attacks on minority Sikhs in Pakistan. In a statement issued from SGPC office… pic.twitter.com/y77WfOntyt

— Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (@SGPCAmritsar) June 25, 2023

Related posts

Leave a Comment