हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। राज्य में नई विधानसभा के चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। आज पर्चे भरने के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़ होने की संभावना है, क्योंकि बहुत लोगों ने अभी तक नामांकन नहीं भरे हैं।
68 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए अभी तक 255 प्रत्याशी नामांकन भर चुके हैं। पर्चों की जांच 27 अक्टूबर को की जाएगी। 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।