भारत ने तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है। कल रात तिरुवनंतपुरम में भारत ने 107 रन का लक्ष्य 16 ओवर और चार गेंद में केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार 2 अक्तूबर को गुवाहाटी के बारसापाड़ा में खेला जाएगा।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया