आज विश्व हृदय दिवस है। प्रत्येक वर्ष यह दिन हृदय रोगों और इनके निवारण के बारे में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष हृदय दिवस की थीम है- यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने लोगों से स्वस्थ हृदय और स्वस्थ जीवन के लिए अनुकूल और सक्रिय जीवन शैली अपनाने की अपील की है।
विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेश त्रेहन ने हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित व्यायाम को जरूरी बताया।
मैं हृदय रोग विशेषज्ञ के नाते बताना चाहता हूं और पब्लिक को अवेयर करना चाहता हूं, आज के दिन हिन्दुस्तान में हृदय रोग बढ़ता जा रहा है और खासकर के कोविड के बाद कई लोगों को और भी ज्यादा तकलीफ हुई है एक तो अपना हृदय का ख्याल रखते हुए हर ऐज में एक्साइज जैसे तीन-चार टाइम हफ्ते में तीस-चालीस मिनट ब्रिस्क वॉक या रनिंग या ट्रेडमिल पर एक्साइज करें, उससे जो कार्डियो वस्कुलर सिस्टम है वो ठीक रहता है। कुछ अपनी डाइट के ऊपर कंट्रोल भी रखना है। आज जो स्ट्रेस बहुत ज्यादा है तो उस स्ट्रेस को कम करने के योगा सबसे अच्छा है।