विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने वाशिंगटन में अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन से मुलाकात की। डॉक्टर जयशंकर ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग वर्तमान भारत-अमेरिका साझेदारी का प्रमुख स्तंभ है। दोनों नेताओं ने नीतिगत आदान-प्रदान, अंतर-संचालकता, रक्षा संबंधी व्यापार, सैन्य अभ्यास और सैन्य-औद्योगिक सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने यूक्रेन संघर्ष, हिंद प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रमों, समुद्री चुनौतियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार किया।
विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन से मुलाकात की