रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिन की मिस्र यात्रा के बीच आज दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। राजनाथ सिंह मिस्र के रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री जनरल मोहम्मद जाकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री इस दौरान परस्पर सैन्य संबंधों को बढ़ाने की संभावना तलाशेंगे और रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग की समीक्षा करेंगे। इस दौरान भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर होंगे।
राजनाथ सिंह मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से मुलाकात भी करेंगे।
