संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने नागोर्नो-काराबख़ पर आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच घोषित युद्ध विराम का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने दो दिन की हिंसा के बाद आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच घोषित युद्ध विराम का स्वागत किया है। यह संघर्ष नागोर्नो-कराबख़ क्षेत्र से जुड़ा है। इस संघर्ष में एक सौ 70 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और इसके लिए दोनों देशों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट में कहा है कि अमेरिका युद्धविराम का स्वागत करता है और वह इस संघर्ष विराम को मज़बूत करने के लिए दोनों देशों के साथ काम करता रहेगा।

Related posts

Leave a Comment