इंग्‍लैंड ने भारत के साथ T20 महिला क्रिकेट श्रृंखला 2-1 से जीती

इंग्‍लैंड ने भारत के साथ T20 महिला क्रिकेट श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। कल ब्रिस्‍टल में तीसरे और अंतिम मैच में उसने भारत को सात विकेट से हराया और 123 रन का लक्ष्‍य 18 ओवर और दो गेंद में हासिल कर लिया। सोफिया डंकली ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि एलिस कैप्‍सी 38 रन बनाकर नॉट आउट रहीं। भारत की ओर से स्‍नेह राणा और पूजा वस्‍त्रकर ने एक-एक विकेट लिया। सोफिया डंकली प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं। दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला रविवार से खेली जाएगी।

Related posts

Leave a Comment