एशिया कप T20 क्रिकेट में भारत आज सुपर फोर मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ खेलेगा। यह मैच दुबई में भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान ने कल रात शारजाह में सुपर फोर के अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने नौ विकेट खोकर अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। एशिया कप का खिताबी मुकाबला रविवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
एशिया कप T20 क्रिकेट में भारत आज सुपर फोर मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ खेलेगा