जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित हिजबुल-मुजाहिदीन आतंकी गुट से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित हिजबुल-मुजाहिदीन आतंकी गुट से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में, अनंतनाग जिले के पॉशक्रीरी इलाके में आज शाम सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित हिजबुल-मुजाहिदीन आतंकी गुट से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी पिछले साल नौ अप्रैल को प्रादेशिक सेना के एक जवान की हत्या और उनतीस मई 2021 को दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

Killed #terrorists identified as Danish Bhat @ Kokab Duree & Basharat Nabi, both affiliated with proscribed #terror outfit HM. Both were involved in #killing of one TA personnel Saleem on 9 April 2021 & killing of two civilians on 29 May 2021 in #Jablipora: ADGP Kashmir https://t.co/zTINuBBeSG

— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) September 6, 2022

इस बीच, श्रीनगर के खानमोह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान करीब 30 से 35 किलोग्राम आईईडी विस्‍फोटक बरामद किया गया।

Related posts

Leave a Comment