अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ-फीफा ने उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रशासनिक समिति को भंग करने के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। इस निर्णय से 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप के आयोजन की मेजबानी का रास्ता साफ हो गया है।
इस बीच डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में जमशेदपुर एफ.सी. ने एफ.सी. गोवा को एक-शून्य से हरा दिया।